BOX OFFICE: चौथे दिन फ्यूज़ हो गई सलमान खान की ट्यूबलाइट
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट ने बहुत बड़ा झटका दिया है। सबसे बड़ा धोखा तो इस बार सलमान खान को उनके फैन्स ने दिया है जो फिल्म देखने के लिए पहुंचे ही नहीं। माना जा रहा था कि ईद पर फिल्म कमाल का धमाका कर देगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
फिल्म के ईद कलेक्शन की बात करें तो सलमान खान दो तरह से फेल हो गए हैं। पहला तो उनकी ईद जो कभी खाली नहीं जाती थी। और दूसरा, उनका सोमवार टेस्ट जिसमें ज़्यादातर फिल्में फेल हो जाती हैं। फिल्म ने ईद पर 19 करोड़ की कमाई की।

देखा जाए तो सलमान खान ने अपनी ईद वेस्ट कर दी। साथ ही एक अच्छा बड़ा हॉली़डे भी जिसे कोई भी अच्छी फिल्म आसानी से कैश कर सकती थी। लेकिन सलमान के कारण, किसी की हिम्मत भी नहीं हुई कि सलमान के आस पास फटके।
21 करोड़ की ओपनिंग, 21 करो़ड़ का शनिवार और 23 करोड़ का रविवार बॉक्स ऑफिस देकर, फिल्म ने वीकेंड पर 64 करोड़ की कमाई की। ईद पर इसके बढ़ने के आसार थे। लेकिन 19 करोड़ के साथ फिल्म अभी तक 83 करोड़ पर पहुंच पाई है।
ये तो तय है कि ट्यूबलाइट फ्यूज़ हो चुकी है। अब तो बस सलमान खान को अपनी इज़्जत बचाना रह गया है।


Click it and Unblock the Notifications