#Weekend: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर डट गई ट्यूबलाइट...टॉप 5 में शामिल
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर बुतबुता रही है और तीसरे दिन भी फिल्म में ज़्यादा बढ़त नहीं दिखाई दी। माना जा रहा था कि रविवार को फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शक बटोरेगी लेकिन ऐसा कुछ हो नहीं पाया।
हालांकि Occupancy के लिहाज़ से ये दिन बाकी दिनों से थोड़ा बेहतर रहा। फिल्म को करीब 45 से 50 प्रतिशत तक दर्शक मिले। और रविवार को फिल्म ने 22.45 करोड़ की कमाई की है। माना जा रहा है कि सोमवार को ईद के दिन भी फिल्म अच्छी कमाई करेगी।

फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन 21 करोड़ की कमाई की। ंहालांकि माना जा रहा था कि फिल्म दूसरे - तीसरे दिन भी जमकर कमाई करेंगी। लेकिन सलमान खान आमिर खान के चक्कर में बुरी तरह फंसे।
फिल्म ईद पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी ये तो तय है और देखना होगा कि ईद के दिन फिल्म कौन कौन से सिंगल रिकॉर्ड तोड़ती है।
कबीर खान का कहना है कि उन्हें ट्यूबलाइट के लिए बाहुबली से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि दोनों बिल्कुल ही अलग ही फिल्में हैं। उन्होंने दिल से ट्यूबलाइट बनाई है और मानते हैं कि फैन्स को बेहद पसंद आएगी।
वैसे सलमान खान को ट्यूबलाइट के साथ तोड़ने हैं पांच धमाकेदार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड -


Click it and Unblock the Notifications











