..................... Tubelight Box Office Collection Day 3 does not accelerate - Hindi Filmibeat

#Update: तीसरे दिन भी ट्यूबलाइट जल नहीं पाई....शाहरूख खान की रईस से भी पीछे!

माना जा रहा है कि सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट का वर्ड ऑफ माउथ इतना खराब जा रहा है कि फिल्म रविवार को भी कोई बढ़त नहीं दिखा पाई। छुट्टी के कारण, आज फिल्म की कमाई में बढ़त के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

अगर ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेंड यही बता रहा है कि तीसरे दिन भी सलमान खान के बॉक्स ऑफिस में ज़्यादा सुधार हुआ नहीं है। पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ कमाए और दूसरे दिन 21 करोड़ से 20 लाख ज़्यादा।

tubelight-box-office-collection-day-3-does-not-accelerate

वहीं अगर बहुत हुआ तो तीसरे दिन फिल्म 25 करो़ड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि इन आंकड़ों पर भी मुहर कल 11 बजे के बाद ही लगेगी। वहीं दूसरे दिन का कलेक्शन भी शाहरूख खान की रईस से पीछे है।

गौरतलब है कि ट्यूबलाइट के साथ सलमान खान को काफी बड़ा झटका लगा है। जहां फिल्म को धमाकेदार माना जा रहा था वहीं खराब वर्ड ऑफ माउथ के बाद फिल्म को अच्छा कलेक्शन नहीं मिल पा रहा है।

पहले दिन महज़ कुछ लाख से फिल्म शाहरूख खान की रईस की ओपनिंग को पछाड़ पाई थी। जबकि रईस की ये ओपनिंग क्लैश के बावजूद थी।

अब देखना है कि वीकेंड पर फिल्म कितना आंकड़ा पार कर पाती है। ट्यूबलाइट की सबसे बड़ी कमी निकली फिल्म का इमोशनल होना। क्योंकि सलमान खान ने अपने जीवन में आज तक केवल पांच बार इमोशनल किया है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X