..................... Tubelight Box office Collection Day 2, Saturday - Hindi Filmibeat

#BoxOffice: दूसरे दिन भी बुतबुता गई सलमान की ट्यूबलाइट...नहीं हुई कमाई!

सलमान खान की ट्यूबलाइट बॉक्स ऑफिस पर बुतबुता रही है। हालांकि ईद आने पर देखते हैं कि फिल्म कितना कमाई कर पाती है और कितनी नहीं। लेकिन फिलहाल तो ट्यूबलाइट का दूसरे दिन भी हाल बेहाल ही रहा है।

पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ की कमाई की और शनिवार को भी फिल्म ने कोई बढ़त नहीं दिखाई। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई 21 करोड़ पर ही जाकर अटक गई है।

tubelight-box-office-collection-day-2-saturday

माना जा रहा था कि वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी लेकिन फिलहाल तो ऐसे कोई आसार नहीं ही दिख रहे हैं। फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा नहीं रहा है। और यही कारण है कि फिल्म कमा नहीं पा रही है।

दो दिन में फिल्म का कलेक्शन किसी तरह फिल्म ने 42 करोड़ की कमाई की है। वहीं हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह आई बाहुबली 2 ने हिंदी तक में 40 करोड़ की ओपनिंग कर डालेगी।
[विदेशों में झमाझम जली है ट्यूबलाइट...ओपनिंग कलेक्शन से बाहुबली को टक्कर]

कुल मिलाकर ये कि ट्यूबलाइट एक एवरेज फिल्म है जो दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर रही है। ऐसे में फैन्स जमकर सलमान खान पर अपनी भड़ास निकालना शुरू कर चुके हैं।

फैन्स का गुस्सा खासतौर से इसिलए भी निकला क्योंकि सलमान खान को लेकर कबीर खान ने इस बार भी काफी वादे किए थे। उन्होंने यहां तक कह डाला था कि अगर आपको लगता है कि सलमान खान का बेस्ट बजरंगी भाईजान है तो फिर आप ट्यूबलाइट का इंतज़ार भी करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X