BOX OFFICE: 7 सालों के बाद.. सलमान खान को मिली इतनी बड़ी हार!
हाल की रिलीज फिल्मों में किसी ने सबसे ज्यादा उम्मीदों को तोड़ा है.. तो वह है सलमान खान की 'ट्यूबलाइट'। ऐवरेज ओपनिंग के बावजूद बॉक्स ऑफिस को उम्मीद थी कि सलमान के नाम पर कुछ धमाका होगा.. लेकिन फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी।
तीन फिल्मों का धमाकेदार CLASH.. सनी देओल से भिड़ेंगे 'खान' स्टार और..
फिल्म ने अब तक कुल 118.65 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन फिल्म का दूसरा हफ्ता बेहद ही कमजोर जा रहा है। सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 1.25 करोड़ की कमाई की है.. वहीं मंगलवार को भी 1.25 करोड़ का कलेक्शन रहा है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो, साल 2010 में आई फिल्म 'वीर' के बाद ट्यूबलाइट सलमान खान की दूसरे हफ्ते में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 125 करोड़ तक का आंकड़ा छू पाएगा। हालांकि फिलहाल यह भी मुश्किल दिख रहा है।
यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications