BOX OFFICE: 4 दिनों में 1 करोड़ कमाई.. ऐसा पिटेंगे ये सुपरस्टार.. सोचा ना था!
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट साल 2017 की सबसे बड़ी निराशाजनक फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फ्लॉप इसीलिए नहीं कहा जा सकता.. क्योंकि फिल्म ने अपना बजट पार कर लिया है। लेकिन सलमान खान की फिल्म से ऐसी उम्मीद किसी को नहीं थी।
EXCLUSIVE: ''फ़िल्म रिलीज़ से पहले मुझे धमकाने का कोई फायदा नहीं....''
फिल्म के तीसरे हफ्ते की बात करें तो.. बता दें कि ट्यूबलाइट ने चार दिनों में महज़ 1 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 121 करोड़ की कमाई कर ली है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो किसी तरह फिल्म 123 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। ट्यूबलाइट इस साल तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। खास बात यह है कि ट्यूबलाइट.. शाहरूख की रईस और ऋतिक की काबिल से भी पीछे रह गई है।


Click it and Unblock the Notifications