Tu Jhoothi Main Makkaar Day 7 Box Office: एक हफ्ते में 100 करोड़ के करीब पहुंची रणबीर- श्रद्धा की फिल्म

tu-jhoothi-main-makkaar-day-7-box-office-ranbir-shraddha-film-nears-to-100-crore-club

Tu Jhoothi Main Makkaar Day 7 Box Office: सोमवार को 6.05 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद, 'तू झूठी मैं मक्कार' मंगलवार को 6.02 करोड़ की कमाई के साथ मजबूत स्थिति में रही। फिल्म ने सिनेमाघरों में सात दिन यानि की एक हफ्ता का वक्त गुजार लिया है और फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा है।

लव रंजन के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक- कॉमेडी ने सात दिनों में 82.31 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। लिहाजा, उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड में फिल्म 100 करोड़ क्लब पार कर सकती है। फिल्म का ट्रेंड लगातार पॉजिटिव बना हुआ है। खासकर बड़े शहरों में फिल्म को काफी दर्शक मिल रहे हैं। हालांकि रॉम- कॉम जॉनर का अपना एक अलग वर्ग होता है।

बता दें, 'तू झूठी मैं मक्कार' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। श्रद्धा और रणबीर दोनों की फिल्में देंखे को 'तू झूठी मैं मक्कार' पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में उनकी टॉप 3 फिल्मों में शामिल रही है।

श्रद्धा की टॉप फिल्मों का पहला हफ्ता

श्रद्धा की टॉप फिल्मों का पहला हफ्ता

श्रद्धा कपूर की सबसे बड़ी फिल्मों का पहला सप्ताह (7 दिन):

साहो - 116.03 करोड़
बागी 3 - 90.67 करोड़
तू झूठी मैं मक्कार - 82.31 करोड़
एक विलेन - 77 करोड़
एबीसीडी 2 - 72 करोड़

रणबीर कपूर की टॉप फिल्मों का पहला हफ्ता

रणबीर कपूर की टॉप फिल्मों का पहला हफ्ता

रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्मों का पहला सप्ताह (7 दिन):

संजू - 202.51 करोड़
ब्रह्मास्त्र - 170 करोड़
ये जवानी है दिवानी - 106.60 करोड़
तू झूठी मैं मक्कार - 82.31 करोड़
ऐ दिल है मुश्किल - 80.19 करोड़

बजट और कमाई

बजट और कमाई

तू झूठी मैं मक्कार का बजट 70 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, यदि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है, तो हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो जाएगी। उम्मीद है कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X