Tu Jhoothi Main Makkaar Day 2 Box Office: दूसरे दिन भी दमदार रहा रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का कलेक्शन

Tu Jhoothi Main Makkaar Day 2 Box Office: इस बुधवार को रिलीज हुई लव रंजन के निर्देशन में बनी, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस रोमांटिक- कॉमेडी को दर्शक पसंद कर रहे हैं, जो रिजल्ट बॉक्स ऑफिस पर भी दिख रहा है। फिल्म ने पहले दो दिनों में 26.07 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन यानि की बुधवार को 15.73 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई 34.27 प्रतिशत तक नीचे गिरी, लेकिन फिर भी डबल आंकड़े लाने में सफल रही। गुरुवार को फिल्म ने 10.34 करोड़ का कलेक्शन किया है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शोज में काफी बढ़त दिख रही है।
फिल्म बुधवार के दिन रिलीज हुई है। लिहाजा, इसके पास 5 दिनों का लंबा वीकेंड है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अपने पहले वीकेंड तक की 70-75 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी।

दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
बता दें, पठान के बाद ये फिल्म 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। यहां तक की इसने 2022 की सुपरहिट फिल्म दृश्यम 2 की ओपनिंग को भी पार कर लिया है।

तीसरे दिन की ए़डवांस बुकिंग
तीसरे दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट की बात करें तो तू झूठी मैं मक्कार ने पहला शो शुरू होने से पहले ही 2.04 करोड़ की कमाई कर ली है। पूरे देश में 83,000 से अधिक टिकटों की बिक्री हो चुकी है।

बजट और कमाई
तू झूठी मैं मक्कार का बजट 70 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, यदि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है, तो हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो जाएगी। फिल्म की शुरुआत देखकर इसके 100 करोड़ी बनने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications











