Tu Jhoothi Main Makkaar Day 1 Box Office: रणबीर-श्रद्धा ने दिया 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग, शानदार कलेक्शन

tu-jhoothi-main-makkaar-day-1-box-office-collection-ranbir-shraddha-film-becomes-2nd-highest-opener

Tu Jhoothi Main Makkaar Day 1 Box Office: लव रंजन के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस रोमांटिक- कॉमेडी को दर्शकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉस मिला है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी देखने को मिला।

तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन यानि की बुधवार को 15.73 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म को होली की छुट्टियों की वजह से भी फायदा मिला है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म के शोज में काफी बढ़त दिख रही है। बता दें, पठान के बाद ये फिल्म 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। यहां तक की इसने 2022 की सुपरहिट फिल्म दृश्यम 2 की ओपनिंग को भी पार कर लिया है।

फिल्म बुधवार के दिन रिलीज हुई थी। लिहाजा, इसके पास 5 दिनों का लंबा वीकेंड है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म अपने पहले वीकेंड तक की 70-75 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर जाएगी।

2023 के फिल्मों की ओपनिंग

2023 के फिल्मों की ओपनिंग

कुत्ते- 1.07 करोड़
पठान- 57 करोड़
शहजादा- 6.5 करोड़
सेल्फी- 2.55 करोड़
तू झूठी मैं मक्कार- 15.73 करोड़

रणबीर कपूर के फिल्मों की ओपनिंग

रणबीर कपूर के फिल्मों की ओपनिंग

तू झूठी मैं मक्कार रणबीर कपूर के करियर की पांचवी सबसे बड़ी ओपनिंग है। अभिनेता इससे पहले संजू, ब्रह्मास्त्र, ये जवानी है दिवानी और बेशरम में बंपर ओपनिंग दे चुके हैं।

ब्रह्मास्त्र- 32 करोड़
संजू- 34.75 करोड़
ये जवानी है दिवानी- 19.45 करोड़
बेशरम- 21.56 करोड़

बजट और कमाई

बजट और कमाई

तू झूठी मैं मक्कार का बजट 70 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, यदि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाती है, तो हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो जाएगी। फिल्म की शुरुआत देखकर इसके 100 करोड़ी बनने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X