Tu Jhoothi Main Makkaar: बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार कर गई रणबीर- श्रद्धा की फिल्म, यहां जानें कुल कलेक्शन

tu-jhoothi-main-makkaar-crosses-200-crore-at-box-office-ranbir-shraddha-film-running-in-theatres

Tu Jhoothi Main Makkaar Day 21 Box Office: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने सिनेमाघरों में 3 हफ्ते गुजार लिये हैं और फिल्म अभी भी कमाई कर रही है। लव रंजन के निर्देशन में बनी ये रोमांटिक- कॉमेडी अभी भी वीकेंड पर करोड़ों में कमाई कर रही है। खास बात है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और अब देखते देखते 200 करोड़ पार तक पहुंच चुकी है।

तू झूठी मैं मक्कार ने 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 201 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने भारत में 161 करोड़ (gross) का कलेक्शन कर लिया है, जबकि ओवरसीज में फिल्म की कमाई रही है 40 करोड़। खासकर बड़े शहरों में फिल्म को काफी दर्शक मिल रहे हैं। हालांकि रॉम- कॉम जॉनर का अपना एक अलग वर्ग होता है।

भारत का नेट कलेक्शन देंखे तो 21 दिनों में ये 130.47 करोड़ का रहा है। खास बात है ये फिल्म अब रणबीर और श्रद्धा के करियर की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

श्रद्धा की टॉप फिल्में

श्रद्धा की टॉप फिल्में

श्रद्धा कपूर की सबसे बड़ी फिल्में:

छिछोरे- 153.09 करोड़
साहो - 142.95 करोड़
तू झूठी मैं मक्कार - 130.47 करोड़
स्त्री - 129.90 करोड़
एबीसीडी 2 - 105.74 करोड़

रणबीर कपूर की टॉप फिल्में-

रणबीर कपूर की टॉप फिल्में-

रणबीर कपूर की सबसे बड़ी फिल्में:

संजू - 341.22 करोड़
ब्रह्मास्त्र - 244 करोड़
ये जवानी है दिवानी - 190 करोड़
तू झूठी मैं मक्कार - 130.47 करोड़
बर्फी - 120 करोड़

बजट और कमाई

बजट और कमाई

तू झूठी मैं मक्कार का बजट 70 करोड़ तक का बताया जा रहा है। लिहाजा, 130 करोड़ की कमाई के साथ ये हिट फिल्मों की श्रेणी में शामिल हो चुकी है। 2023 में पठान के अलावा बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ तू झूठी मैं मक्कार ने भी काम किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X