Tu Jhoothi Main Makkaar के साथ रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन के साथ किया क्लैश- 100 करोड़ क्लब रिपोर्ट

Ranbir Kapoor Box Office: 'तू झूठी मैं मक्कार' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इसी के साथ ये 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली रणबीर कपूर की छठी फिल्म साबित हुई है। फिल्म ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर यह आंकड़ा पार किया है। फिल्म की अब तक की कमाई 109 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
रणबीर के करियर को देंखे तो फिलहाल उनकी सबसे बड़ी फिल्म है संजू, जिसने 341.22 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म के साथ रणबीर ये रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं!
बहरहाल, खास बात है कि 'तू झूठी मैं मक्कार' के साथ 100 करोड़ क्लब में रणबीर कपूर ने ऋतिक रोशन के साथ क्लैश किया है। यानि की 100 करोड़ क्लब में दोनों के पास फिलहाल 6-6 फिल्में हैं। दोनों की एक- एक फिल्में 300 करोड़ क्लब में शामिल हैं (ऋतिक- वॉर, रणबीर- संजू)।
बहरहाल, यहां जानें रणबीर कपूर की 100 करोड़ पार करने वाली फिल्में-

ब्रह्मास्त्र
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर- आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने बॉक्स ऑफिस पर 244 करोड़ का कलेक्शन किया था। हालांकि बिग बजट होने की वजह से यह औसत से ऊपर की श्रेणी में आती है।

संजू
राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म संजय दत्त की बायोपिक थी। शुरुआत से ही फिल्म को लेकर काफी क्रेज था। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ दिखा। ना सिर्फ फिल्म ने 34.75 करोड़ की ओपनिंग ली, बल्कि 341.22 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन भी किया।

ये जवानी है दिवानी
साल 2013 में अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म ने 190 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद से ही अयान ने ब्रह्मास्त्र पर काम शुरु कर दिया था।

बर्फी
100 करोड़ पार करने वाली रणबीर की तीसरी फिल्म है बर्फी। रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डिक्रूज स्टारर इस फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई की थी। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

ऐ दिल है मुश्किल
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर इस फिल्म ने 13.30 करोड़ की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ली थी। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने 112.50 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











