..................... Toxic vs KGF 2: Will Yash's Toxic dethrone KGF 2? The box office will be rocked on June 4th! - Hindi Filmibeat

Toxic vs KGF 2: क्या केजीएफ 2 को धूल चटा देगी यश की टॉक्सिक? 4 जून को हिलेगा बॉक्स ऑफिस!

Toxic vs KGF 2: यश की फिल्म टॉक्सिक कुछ महीनों के बाद रिलीज होने वाली है। पहले ये फिल्म मार्च में ही आ रही थी लेकिन धुरंधर 2 की वजह से मेकर्स ने इसको आगे खिसका दिया था। लेकिन टॉक्सिक की रिलीज से पहले ही फिल्म की तुलना केजीएफ 2 से की जा रही है।

Toxic vs KGF 2

लोगों के मन में सवाल हैं कि क्या टॉक्सिक इतनी कमाई करने में सफल होगी कि केजीएफ का रिकॉर्ड टूट जाए। टॉक्सिक को लेकर बज पहले से बना हुआ है और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि कब ये फिल्म रिलीज होकर बवाल काटेगी। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद ये पहली बार होगा कि यश किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।

KGF 2 Box Office Collection: केजीएफ 2 ने की कितनी कमाई?

यश की फिल्म केजीएफ 2 ने रिलीज होकर पूरे देश में धमाका किया था और कन्नड़ सिनेमा को एक अलग पहचान दिलवाई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 134 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसने सभी हैरान करके रख दिया था।

बता दें कि केजीएफ चैप्टर 2 ने वर्ल्डवाइड कुल 1400 करोड़ का कलेक्शन किया था। बता दें कि इस फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया था कि यश को कन्नड़ सुपरस्टार कहा जाने लगा और पूरे देश में लोग उनकी फिल्म का इंतजार करते हैं। यश ने अपने करियर में इस तरह की फिल्म पहले नहीं की थी।

Toxic Box Office Prediction: टॉक्सिक कर सकती है इतनी कमाई?

टॉक्सिक के हॉट, बोल्ड और एक्शन से भरपूर टीजर को देखने के बाद लोग हैरान रह गए थे। इस फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन कुल 70 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। अगर वर्ल्डवाइड बात करें तो ये फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। इससे इतना तो तय है कि टॉक्सिक किसी कीमत पर केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी। इस फिल्म में यश के अलावा कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं।

Read more about: toxic kgf 2 box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X