Box Office Collection: ना बड़ा स्टार, ना बड़ा बजट... फिर भी इस फिल्म ने छावा को दे दी मात, मुनाफा 1200%

2025 Superhit Movie: 2025 में बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गईं, लेकिन एक छोटी सी फिल्म ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि सबके होश उड़ गए। जी हां, जहां सबकी नजरें थी 'छावा' पर, वहीं बाजी मार ले गई एक हल्की-फुल्की फैमिली ड्रामा फिल्म- 'टूरिस्ट फैमिली'।
अब तक तो यही सुनने में आ रहा था कि 'छावा' साल की सबसे बड़ी हिट है। लेकिन जनाब, असली बादशाह तो 'टूरिस्ट फैमिली' निकली, जिसने 7 करोड़ में बनी फिल्म से 90 करोड़ की कमाई कर ली और मुनाफा? सीधा 1200% का धमाका! ये तो सच में 'बॉक्स ऑफिस का बाहुबली' बन गई।
कम बजट, बड़ा धमाल
'टूरिस्ट फैमिली' कोई बड़ी स्टारकास्ट या भारी भरकम VFX वाली फिल्म नहीं थी। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे डायरेक्टर अभिशन जीविंथ ने बड़े दिल जीत लेने वाले अंदाज में बनाया है। फिल्म में मिथुन जय शंकर, कमलेश जगन और एम शशिकुमार जैसे कलाकार हैं। 29 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 23 करोड़ का बिजनेस कर डाला। फिर तो लोगों की जुबान पर इसका नाम चढ़ गया और 'वर्ड ऑफ माउथ' के दम पर फिल्म सुपरहिट होती चली गई।
'छावा' भी पीछे नहीं, लेकिन...
अब बात करें 'छावा' की, तो उसने 808 करोड़ का बिजनेस किया और उसका बजट था ₹90 करोड़। यानी मुनाफा लगभग 800% रहा, जो अपने आप में बहुत बड़ा है। लेकिन जब 7 करोड़ वाली फिल्म 90 करोड़ कमा ले, तो भला किसी की क्या बिसात?
'टूरिस्ट फैमिली' बनी बॉक्स ऑफिस की गोल्डन फैमि
इस फिल्म ने ये साबित कर दिया कि सिर्फ बड़े स्टार्स और बजट ही जरूरी नहीं होते। अगर कहानी दिल से कही जाए और दर्शकों से कनेक्ट हो जाए, तो फिल्म चलती नहीं, उड़ती है। 'टूरिस्ट फैमिली' एक ऐसी ही कहानी है- हल्की-फुल्की, हंसाने वाली और दिल को छू लेने वाली।


Click it and Unblock the Notifications