BOX OFFICE: अजय देवगन की नौवीं 100 करोड़ी फिल्म- जबरदस्त सुपरहिट एंट्री
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित की फिल्म टोटल धमाल ने महज 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 88 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जाहिर है फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। इस कॉमेडी फिल्म को बेहद पसंद किया जा रहा है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 150 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। बता दें, यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म होगी और इसी के साथ वह 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार को टक्कर देने वाले हैं।
फिलहाल अक्षय कुमार की 9 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हैं.. जबकि अजय देवगन की 8 फिल्में। वहीं, 2019 में अजय देवगन और अक्षय कुमार दोनों ही 3-3 फिल्मों के साथ आ रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ये बराबरी बनी रहती है या कौन आगे निकलता है।

वहीं, शाहरुख खान टॉप 3 की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं। जबकि उनके अगली फिल्मों की भी फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है। जाहिर है ऐसे में बाकी सुपरस्टार्स काफी आगे निकल जाएंगे। बहरहाल, यहां जानें 100 करोड़ क्लब में कौन कितनी फिल्मों के साथ शामिल है-


Click it and Unblock the Notifications