..................... Total Dhamaal First Day Box Office Collection, Starring Ajay Devgn - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: अजय देवगन की 'टोटल धमाल'- धमाकेदार ओपनिंग- जानें पहले दिन का कलेक्शन

Recommended Video

Total Dhamaal Box Office Day 1 Collection: Ajay Devgn | Anil Kapoor | Madhuri Dixit | FilmiBeat

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' देशभर में रिलीज हो चुकी है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर साफ देखने को मिल रहा है। पहले दिन फिल्म के शोज लगभग हाउसफुल रहे। बता दें, शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 16.50 करोड़ की कमाई की है।

फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी दिखाई है, खासकर शाम के शोज में। फिल्म को समीक्षकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन बच्चों के बीच फिल्म खासा लोकप्रियता बटोर रही है। लिहाजा फैमिली फिल्म होने की वजह से, शनिवार, रविवार को फिल्म इससे दुगुनी कमाई कर सकती है।

Total Dhamaal

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पूरे हफ्ते धमाकेदार कमाई करने वाली है। फिल्म के पास कमाने के लिए समय भी है। टोटल धमाल भारत में लगभग 3500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिलहाल इस फिल्म के सामने सिर्फ रणवीर सिंह की गली बॉय है। लेकिन वह बिल्कुल ही अलग अंदाज की फिल्म है। लिहाजा, टोटल धमाल की कमाई पर खासा फर्क नहीं दिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X