BOX OFFICE: 'टोटल धमाल' के 5 दिन पूरे- अजय देवगन का 'सुपरहिट' तहलका जारी है
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने सिनेमाघरों में 5 दिन पूरे कर लिये हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, 5 दिनों में ही फिल्म 80 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। कोई शक नहीं कि इस हफ्ते फिल्म 100 करोड़ पार कर जाएगी।
धमाल फ्रैंचाइजी की यह तीसरी फिल्म लोगों को.. खासकर बच्चों को खूब इंटरटेन कर रही है। बिना डबल मिनिंग डायलॉग्स और अभद्र भाषा के बनी यह फिल्म परिवारों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही है। जहां पहली दो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.. वहीं, टोटल धमाल ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस फ्रैंचाइजी को नई ऊंचाई दी है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है।

बता दें, फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। फिलहाल यह आंकड़ा फिल्म के लिए मुश्किल नहीं दिखता। यह अजय देवगन की आठवीं सौ करोड़ी फिल्म होगी।
यहां जानें 2019 में रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications