टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस: खराब रिव्यू के बावजूद 2 दिन में 50 करोड़ के करीब पहुंची धमालदार फिल्म
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा स्टारर टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर वाकई धमाल मचा रही है। निर्देशक इंद्र कुमार की इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 16 करोड़ की ओपनिंग के बाद, फिल्म ने शनिवार को 20 करोड़ की कमाई कर सबको चौंका दिया है।
दो दिन में फिल्म ने कुल 36 करोड़ का कलेक्शन दिया है। अजय देवगन की फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत ही खराब रिव्यू दिया था लेकिन फिर भी दर्शकों ने साबित कर दिया कि उन्हें धमाल सीरीज़ से प्यार है। बड़े शहरों में फिल्म धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म की स्टार पावर फिल्म की कमाई में साथ दे रही है।

दर्शक तो अभी से अजय देवगन को फिल्म के चौथे पार्ट के लिए तैयार हो जाने को कह रहे हैं। क्रिटिक्स ने फिल्म को बुरी तरह लताड़ा। इसे बिना कॉमेडी के कॉमेडी फिल्म कहा तो कुछ ने बिना कहानी के पैसा बहाने वाली फिल्म कहा। लेकिन दर्शकों का रिएक्शन क्रिटिक्स की बातों से बिलकुल इतर है।
वहीं अगर फिल्म के इंटरनेशनल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने जहां ओवरसीज़ में 8 करोड़ की ओपनिंग की वहीं शनिवार को फिल्म ने लगभग 6 करोड़ की कमाई की है। यानि कि ओवरसीज़ में भी फिल्म लगभग 11 करोड़ की कमाई कर चुकी है। कुल मिलाकर फिल्म 46 करोड़ की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications