..................... Total Dhamaal Day 10 Box Office Collection, Ajay Devgn's 3rd highest grosser - Hindi Filmibeat

Day 10 बॉक्स ऑफिस: 'टोटल धमाल' का ताबड़तोड़ कलेक्शन- अजय देवगन की टॉप 3 में शामिल

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिये हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म हिट हो चुकी है। 10 दिनों में फिल्म ने 117.77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे रविवार को फिल्म ने 11.45 करोड़ की कमाई की है। बता दें, यह अजय देवगन की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 150 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है। यानि की टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस पर सिंघम रिटर्न्स को पार कर जाएगी। यह अजय देवगन की नौवीं सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ की कमाई करनी होगी, जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता।

Ajay Devgn

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 180 करोड़ के लगभग की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म अभी मजबूती के साथ सिनेमाघरों में टिकी हुई है। जाहिर है अजय देवगन की हिट फिल्मों की लिस्ट में एक और शामिल हो चुकी है।

यहां जानें अजय देवगन की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X