..................... Total Dhamaal becomes Madhuri Dixit highest grossing film ever - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: टोटल धमाल ने तोड़ा 25 साल पुराना रिकॉर्ड- माधुरी दीक्षित की सबसे बड़ी फिल्म

माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अजय देवगन स्टारर फिल्म टोटल धमाल ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। टोटल धमाल ने 'हम आपके हैं कौन' के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। बता दें, हम आपके हैं कौन ने उस वक्त में 72.46 करोड़ का बिजनेस किया था।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म की कमाई को यदि आज के समय में देखा जाए तो यह 400 करोड़ से भी ऊपर माना जा सकता है। 'हम आपके हैं कौन' 1994 में रिलीज हुई थी।

Total Dhamaal

हैरानी की बात है कि हम आपके हैं कौन से पहले और बाद में भी माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। लेकिन कोई भी फिल्म यह आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी। बहरहाल, अब टोटल धमाल के जरीए माधुरी दीक्षित को उनके करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म मिलने वाली है। ट्रेड पंडितों की मानें तो टोटल धमाल 150 करोड़ तक लाइफटाइम कलेक्शन दे सकती है।

यहां जानें माधुरी दीक्षित की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X