BOX OFFICE: 'टोटल धमाल' वीकेंड कलेक्शन- 3 दिनों तक रहा अजय देवगन का तहलका
Recommended Video

अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' सिनेमाघरों में खूब तहलका मचा रही है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। पहले तीन दिन फिल्म के शोज लगभग हाउसफुल रहे। बता दें, पहले वीकेंड तक फिल्म ने 62.40 करोड़ की कमाई कर ली है। रविवार को फिल्म ने 25.50 करोड़ का कलेक्शन किया है।
खासकर बच्चों के बीच फिल्म खासा पॉपुलर रही है। बिना डबल मिनिंग डायलॉग्स और अभद्र भाषा के बनी यह फिल्म परिवारों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही है। फैमिली अपने बाल बच्चों समेत फिल्म देख रहे हैं.. जिसका फायदा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया ही देखने को मिली।

टोटल धमाल भारत में 3700 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। फिलहाल इस फिल्म के सामने सिर्फ रणवीर सिंह की गली बॉय है। लेकिन वह बिल्कुल ही अलग अंदाज की फिल्म है। लिहाजा, टोटल धमाल की कमाई पर खासा फर्क नहीं दिखेगा। इस हफ्ते फिल्म 90 करोड़ तक पहुंच सकती है।
यहां जानें 2019 में रिलीज सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications