BOX OFFICE: अजय देवगन की 'टोटल धमाल'- एक हफ्ता पूरा- बंपर कमाई के साथ सुपरहिट
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिल रहा है। बता दें, एक हफ्ते में ही फिल्म 95 करोड़ तक पहुंच चुकी है। जबकि इस वीकेंड फिल्म 100 करोड़ पार कर जाएगी।
ट्रेड पंडितों की मानें तो टोटल धमाल 150 करोड़ तक का लाइफटाइम देगी। फिल्म का क्रेज देखकर यह संभव लग रहा है। इसे अजय देवगन के स्टारडम का जादू कहें या कॉमेडी फिल्मों का क्रेज.. कि टोटल धमाल के सामने गली बॉय जैसी बेहतरीन फिल्म भी धीमी पड़ चुकी है। गली बॉय ने अब तक 125 करोड़ की कमाई की है।

धमाल फ्रैंचाइजी की यह तीसरी फिल्म लोगों को.. खासकर बच्चों को खूब इंटरटेन कर रही है। बिना डबल मिनिंग डायलॉग्स और अभद्र भाषा के बनी यह फिल्म परिवारों को सिनेमाघर तक खींचने में सफल रही है। जहां पहली दो फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.. वहीं, टोटल धमाल ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर इस फ्रैंचाइजी को नई ऊंचाई दी है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है।
यहां जानें 2019 में रिलीज फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications