#Shock: शिवाय के धोखे से सब हैरान, सुलतान सलमान से दंगल का पंगा!
बॉलीवुड में अफवाहों का बाज़ार हमेशा गर्म रहता है। देखिए इस हफ्ते, क्यों हुआ सुलतान और दंगल का पंगा। शिवाय ने कैसे दिया बॉक्स ऑफिस को धोखा। और इस हफ्ते की सारी चटपटी गॉसिप।
जब तक बॉलीवुड आबाद है तब तक हमारी गपशप गली कभी सूनी नहीं पड़ सकती। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही रहा। और गपशप गली में सितारों से जुड़ी अफवाहों का बाज़ार बिल्कुल गर्म रहा।
एक तरफ जहां दंगल की स्क्रीनिंग पर तीन खान की खबर आग की तरह फैली है, वहीं दूसरी तरफ सलमान खान और आमिर खान का पंगा भी किसी को समझ नहीं आ पा रहा है।

वहीं तीसरे खान यानि कि शाहरूख के बारे में क्या ही बताएं वो बोलते बोलते में शायद बहुत ही ज़्यादा बोल जाते हैं। कम से कम दूसरे की बीवियों के बारे में जो बोला, उसे बोलने से पहले तो उन्हें 10 नहीं 50 बार सोचना चाहिए था।
मोदी ने नोट बैन क्या किया, बॉलीवुड में कैटरीना से लेकर सलमान - ऐश्वर्या तक के एक से एक चुटकुले बना लिए गए। हालांकि नोट बैन पर बने ये सारे चुटकुले थे बहुत ही मज़ेदार और उन्हें पढ़कर सबका इंटरटेनमेंट काफी हुआ।
वहीं इंटरटेनमेंट की बात हो और केआरके का नाम ना आए कैसे हो सकता है।
तो इस बड़बोले इंसान ने इस बार सनी लियोन को आमिर खान की तीसरी बीवी बना दिया। लेकिन ऐसा उसने क्यों किया यानि कि सनी लियोन को मिसेज़ सनी आमिर खान बनाने की पीछे केआरके की वजह सबसे ज़्यादा मज़ेदार थी।
जानिए इस हफ्ते गपशप गली किन किन अफवाहों से रही गुलज़ार -


Click it and Unblock the Notifications













