Alert..दुनिया की इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों से होगी..बाहुबली 2 की लड़ाई...
बाहुबली 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इससे साफ पता चलता है कि यह फिल्म हॅालीवुड की टॉप 5 फिल्मों को कड़ी टक्कर दे सकती है।
एक्शन,ड्रामा और रोमांस से लकदक बाहुबली 2 की पहली झलक इसे साबित कर देती है कि ये इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। तमिल तेलुगु और हिंदी तीन भाषाओं के सिनेमा में केवल बाहुबली की गूंज है। बाहुबली 2 का ट्रेलर अनगिनत खूबियों से परिपूर्ण हैं।
एस एस राजामौली की सोच और कई सालों की कड़ी मेहनत के आगे बॉलीवुड की कोई भी बिग स्टार फिल्म नहीं टिक सकती है। आलम यह है कि हॉलीवुड की फिल्में अब बाहुबली को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।

लार्जर देन लाइफ सिनेमा के लिहाज से हॉलीवुड ने हमेशा से ही बॉलीवुड की कई बिग बैनर फिल्म को आईना दिखाया है। महज बाहुबली इस मामले में हॉलीवुड की फिल्मों के लिए कड़ी चुनौती बनकर आयी है।
साल 2015 में बाहुबली ने लार्ज कैनवास पर एक अनदेखी दुनिया की कहानी की सुंदरता को बिखरते हुए तक़रीबन 545 करोड़ की कमाई की।
यह रही बाहुबली की बात। चलिए अब देखते हैं कि ऐसी कौन सी हॉलीवुड की टॉप फिल्में हैं जो बाहुबली 2 को बराबर की टक्कर देती हैं। मुमकिन है कि अप्रैल में रिलीज के बाद बाहुबली 2 हॅालीवुड की इन फिल्मों को पछाड़ते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications