BOX OFFICE: 'प्रेम रतन धन पायो' का धमाकेदार कलेक्शन.. यहां भी TOP 10 में शामिल!
[बॉक्स ऑफिस] 'प्रेम रतन धन पायो' धीरे धीरे बॉक्स ऑफिस टॉप 10 की सभी लिस्ट में अपना जगह बना रहा है। दूसरा वीकेंड खत्म होते होते 'प्रेम रतन धन पायो' ने 193.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म 200 करोड़ कल्ब में जल्द ही शामिल हो जाएगी। बहरहाल, फिल्म ने हाल ही में एक रिकॉर्ड कायम किया है।
जी हां, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 'प्रेम रतन धन पायो' ओवरसीज में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो गई है। इतना ही नहीं, बल्कि भारत में और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की टॉप 10 की लिस्ट में भी फिल्म ने जगह बना लिया है।
BOX OFFICE: टॉप 10 में बस सलमान ही सलमान..
खास बात यह है कि इस लिस्ट में शामिल होने के लिए प्रेम रतन धन पायो ने शाहरूख खान की फिल्म 'डॉन 2' और ऋतिक रोशन की 'बैंग बैंग' को पीछे कर दिया है। अब तक प्रेम रतन धन पायो ने ओवरसीज में $13,300,000 का कलेक्शन किया है।
प्रेम रतन धन पायो फिलहाल इस लिस्ट में अभी नौवें नंबर पर है। लेकिन कलेक्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही यह शाहरूख खान की जब तक है जान ($13,560,000) को भी पीछे छोड़ देगी।
यहां देखें विदेशों में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications



