TOP 10: 2018 में बॉक्स ऑफिस पर छाई ये 10 फिल्में- शानदार कलेक्शन , यहां देंखे लिस्ट
साल 2018 अब खत्म होने को है। इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई, जिसने दर्शकों के दिलों पर राज किया। कई छोटी बजट की फिल्में सुपरहिट रहीं, तो कई बिग बजट फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। अब जबकि साल खत्म होने में कुछ ही दिन रह गए हैं.. यहां देखते हैं कि 2018 में किन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर राज किया और टॉप 10 में अपनी जगह बनाई।
2018 एक तरह से छोटे बजट की फिल्मों के लिए बेस्ट साल रहा है। कुछ फिल्मों ने ताबड़तोड़ कलेक्शन कर सभी को सरप्राइज कर दिया। खासकर आयुष्मान खुराना की बधाई हो और राजकुमार राव की स्त्री को लोगों ने गजब पसंद किया है। स्त्री ने हाल ही में सिनेमाघरों में अपने 100 दिन पूरे किये हैं।

वहीं, कई बड़े बजट की फिल्में 100 करोड़ से ऊपर कमाने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। 2018 में ना सलमान खान का जादू चला, ना आमिर खान की परफेक्शन। वहीं, आयुष्मान खुराना ने बैक टू बैक सफल फिल्में देकर रिकॉर्ड कायम की है।
यहां देंखे लिस्ट, बॉक्स ऑफिस पर 2018 की टॉप 10 फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications