5 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाएगी.. अक्षय कुमार की 'ब्लॉकबस्टर' टॉयलेट एक प्रेम कथा!
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ब्लॉकबस्टर भी साबित हो चुकी है। कोई शक नहीं कि हर फिल्म की तरह बॉक्स ऑफिस को अक्षय कुमार की इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं.. और फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है।
बहरहाल, टॉयलेट एक प्रेम कथा 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, अक्षय कुमार के क्रेज को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म 100 करोड़ तक पहुंच जाएगी। यह 100 करोड़ क्लब में जाने वाली अक्षय की बैक टू बैक पांचवी फिल्म होगी।

लेकिन क्या यह अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनेगी? बता दें, अब तक अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है राउडी राथौड़.. जो कि पांच साल पहले आई थी। फिल्म ने 131 करोड़ का कलेक्शन किया था। उसके बाद अब तक कोई फिल्म वहां तक पहुंच नहीं पाई है।
यहां जानें अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications