BOX OFFICE: 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की धमाकेदार छलांग.. 100 करोड़ FINAL है!
आखिरकार बॉलीवुड को अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म मिल गई। जी हां, अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज के 5 दिनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि मंगलवार (स्वतंत्रता दिवस) पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
शाहरुख तो गए.. अब अक्षय कुमार का सलमान खान पर निशाना!
मंगलवार को फिल्म ने 20 करोड़ का कलेक्शन किया है.. और अब फिल्म की कुल कमाई हो चुकी है- 83.45 करोड़। कोई शक नहीं कि जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी।

बता दें, यह अक्षय कुमार की लगातार पांचवीं सुपरहिट फिल्म रही। वहीं, 2017 की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। वहीं, फिल्म प्रॉफिट कमाने के मामले में भी काफी आगे चल रही है। टॉयलेट एक प्रेम कथा महज 18 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म ने तिगुना मुनाफा कमा लिया है।
Recommended Video

यहां जानें 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











