BOX OFFICE: 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का धुआंधार कलेक्शन.. सलमान भी हुए पीछे!
अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। 12 दिनों में फिल्म लगभग 121 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और इसी लिए के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ने सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' को भी पीछे कर दिया है।
दो धमाकेदार फिल्मों का CLASH.. खान सुपरस्टार ने कहा- मुझे कोई टेंशन नहीं है
टॉयलेट एक प्रेम कथा साल 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली चौथी फिल्म बन चुकी है। फिलहाल इस फिल्म आगे है बाहुबली, रईस और काबिल। उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म काबिल को पीछे कर टॉप 3 में एंट्री लेगी। लेकिन रईस को पीछे करना थोड़ा मुश्किल दिख रहा है।

बहरहाल, टॉयलेट एक प्रेम कथा 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। खास बात यह है कि टॉयलेट 100 करोड़ क्लब में जाने वाली अक्षय की बैक टू बैक पांचवी फिल्म होगी। वो भी महज 20 महीनों में।
toilet ek prem katha akshay kumar salman khan tubelight टॉयलेट एक प्रेम कथा अक्षय कुमार सलमान खान ट्यूबलाइट


Click it and Unblock the Notifications