BOX OFFICE: 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' धमाका.. साल की 7वीं 100 करोड़ी फिल्म!
अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा रही है। फिल्म रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है, वहीं अब यह 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले चुकी है। जी हां, रिलीज के आठवें दिन धमाकेदार कमाई के साथ फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म जल्द ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। कोई शक नहीं कि यह शानदार आंकड़ा है। बता दें, यह अक्षय कुमार की लगातार पांचवीं सुपरहिट फिल्म रही।

फिल्म प्रॉफिट कमाने के मामले में भी काफी आगे चल रही है। टॉयलेट एक प्रेम कथा महज 18 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म ने तिगुना मुनाफा कमा लिया है।
Recommended Video

Toilet Ek Prem Katha Movie Review: A movie that CANNOT be IGNORED | FilmiBeat
यहां जानें साल 2017 की 100 करोड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











