BOX OFFICE: अक्षय कुमार का धमाका.. पहले वीकेंड ही 60 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई!
सलमान खान, आमिर खान के बाद अब अक्षय कुमार भी चीन में डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 8 जून को चीन में रिलीज हुई है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है।अक्षय कुमार की इस फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 61 करोड़ का कलेक्शन किया है। कोई शक नहीं कि इस हफ्ते तक फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
सलमान के बाद.. अब अजय देवगन का दिसंबर धमाका- 3डी फिल्म FINAL
यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर, सलमान के बाद अब चीन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार कैसा धमाका करते हैं। खास बात यह भी है कि ओवरसीज में अक्षय की फिल्मों का अभी तक ज्यादा क्रेज देखा नहीं गया है। उम्मीद है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ यह भी बदल जाएगा।

वहीं, यदि टॉयलेट एक प्रेम कथा चीन में 600-700 करोड़ भी कमा लेती है तो यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो जाएगी। फिलहाल इस लिस्ट में अक्षय कुमार की एक भी फिल्म नहीं है। चीन में यह फिल्म 'टॉयलेट हीरो' नाम से रिलीज हुई है। यदि फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा तो स्क्रीन बढ़ाए भी जा सकते हैं।
बहरहाल, यहां जानते हैं चीन में बॉलीवुड फिल्मों ने अब तक कैसा बिजनेस किया है-


Click it and Unblock the Notifications











