BOX OFFICE: अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. चीन में जबरदस्त ओपनिंग.. 20 करोड़!
सलमान खान, आमिर खान के बाद अब अक्षय कुमार भी चीन में डेब्यू कर चुके हैं। अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा 8 जून को 4300 स्क्रीन पर चीन में रिलीज हुई है। बता दें, फिल्म ने चीन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने लगभग 20 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर, सलमान के बाद अब चीन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार कैसा धमाका करते हैं। खास बात यह भी है कि ओवरसीज में अक्षय की फिल्मों का अभी तक ज्यादा क्रेज देखा नहीं गया है। उम्मीद है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ यह भी बदल जाएगा।

वहीं, यदि टॉयलेट एक प्रेम कथा चीन में 600-700 करोड़ भी कमा लेती है तो यह भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो जाएगी। फिलहाल इस लिस्ट में अक्षय कुमार की एक भी फिल्म नहीं है। चीन में यह फिल्म 'टॉयलेट हीरो' नाम से रिलीज हुई है। यदि फिल्म का प्रदर्शन अच्छा रहा तो स्क्रीन बढ़ाए भी जा सकते हैं।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











