#BoxOffice: तीसरे दिन सुबह से ही धमाका कर रहे हैं अक्षय कुमार....गदर संडे ओपनिंग!
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा ने रविवार को धमाकेदार शुरूआत कर दी है। बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार नाम की सुनामी अपना असर दिखा चुकी है। सूत्रों की मानें तो तीसरे दिन के पहले शो की Occupancy 50 प्रतिशत है जो शुक्रवार और शनिवार से ज़्यादा है।
गौरतलब है कि पहले दिन 13 करोड़ की ओपनिंग के बाद, दूसरे दिन उछाल मारते हुए अक्षय कुमार ने 17 करोड़ की कमाई की। दो दिन में अक्षय कुमार ने धमाकेदार प्रदर्शन किया।

वहीं माना जा रहा है कि तीसरे दिन भी फिल्म ने शानदार उछाल की है। शाम तक के शो हाउसफुल हो चुके हैं और अक्षय कुमार करीब 52 करोड़ का वीकेंड दे सकते हैं।
वैसे भी अक्षय कुमार और देशभक्ति आजकल साथ साथ चल रहे हैं। लोगों को उनका ये तिरंगा अवतार बहुत पसंद आ रहा है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम ही सितारे आज़ादी बॉक्स ऑफिस अपने नाम कर पाएं हैं। देखिए एक स्कोर कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications