BoxOffice: सलमान - शाहरूख को केवल 20 दिन में कच्चा चबा गए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है और फिल्म की रिलीज़ के 20 दिन बाद भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है।
अब भारत ही नहीं, फिल्म ओवरसीज़ कलेक्शन में भी शाहरूख खान और सलमान खान को कच्चा चबा जाएगी। गौरतलब है कि अब तक अक्षय की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन हो चुका है 177 करोड़।

यानि कि बहुत ही जल्द ये रईस और ट्यूबलाइट के 200 करोड़ को पार करने का लक्ष्य पूरा कर लेगी। और आधिकारिक रूप से अक्षय कुमार 2017 के सबसे सफल स्टार हो जाएंगे।
हालांकि अभी फिल्म ने ओवरसीज़ में लगभग 5 करोड़ की कमाई की है और वहीं शाहरूख खान की रईस इस लिस्ट में 13.5 करोड़ के साथ सबसे ऊपर है।
लेकिन भारत और ओवरसीज़ का एवरेज मिलाकर अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहरूख खान से कहीं ज़्यदा आगे निकलने वाले हैं।
गौरतलब है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा ने बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म किया है। जानिए फिल्म में लोगों को क्या पसंद आया और क्या नहीं -


Click it and Unblock the Notifications
