#100CroreClub: 7 साल के सलमान पर भारी पड़ गए हैं 1 साल के अक्षय कुमार!
अक्षय कुमार स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा आज रिलीज़ हो रही है और एक बार फिर माना जा रहा है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इतना ही नहीं, अक्षय कुमार की फिल्म जैसे ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी वैसे ही, ये अक्षय कुमार की लगातार पांचवी 100 करोड़ी फिल्म होगी।
पिछले साल अक्षय कुमार तीन 100 करोड़ी फिल्में - एयरलिफ्ट, हाउसफुल 3 और रूस्तम दे चुके हैं। वहीं 2017 की ओपनिंग उन्होंने जॉली एलएलबी से कर दी थी।

लेकिन अब आपको बताते हैं इससे भी ज़्यादा दिलचस्प बात, इस फिल्म के 100 करोड़ में एंट्री लेते ही, अक्षय कुमार सलमान खान के आधे हो जाएंगे। और वो भी एक ही साल में। दरअसल, सलमान खान लगातार 11 बैक टू बैक 100 करोड़ी फिल्मों के मालिक हैं।
लेकिन ऐसा करने के लिए सलमान खान को 7 साल लग गए हैं। 2010 से सलमान की कोई फिल्म 100 करोड़ से नीचे नहीं रही। लेकिन अक्षय कुमार को सलमान के आधा पहुंचने में केवल एक साल लगा।
इस लिहाज़ से देखा जाए तो सात साल में अक्षय कुमार सलमान खान के चार गुना होंगे। और यहूी तो शायद अक्षय कुमार की खासियत है कि इस समय वो बॉलीवुड के किंग बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications