BOX OFFICE: 3 दिन.. और अक्षय कुमार ने दी.. शाहरुख को करारी हार!
आखिरकार बॉलीवुड को अगली सुपरहिट फिल्म मिल गई। जी हां, अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज के तीसरे दिन ही सुपरहिट साबित हो चुकी है। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 13.10 करोड़ की ओपनिंग के बाद.. फिल्म ने 17.10 और 21.25 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ना शाहरुख, ना सलमान खान.. ये हैं बॉलीवुड के नए बॉक्स ऑफिस KING
लिहाजा, फिल्म की कुल कमाई अब हो चुकी है- 51.45 करोड़। इसी के साथ अक्षय कुमार ने शाहरुख की फिल्म को पीछे कर दिया है। 'जब हैरी मेट सेजल' ने तीन दिनों में 45.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।

इतना ही नहीं, वीकेंड कमाई की बात करें तो टॉयलेट एक प्रेम कथा सिर्फ पांच फिल्मों से पीछे रही है। हालांकि अपने छोटे बजट की वजह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म मात्र 18 करोड़ के बजट पर तैयार की गई है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए 35 करोड़ का कलेक्शन करना था।
बहरहाल, यहां जानें 2017 में रिलीज फिल्मों की वीकेंड रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications