BOX OFFICE: एक हफ्ता पूरा.. 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का रिपोर्ट कॉर्ड.. फर्स्ट क्लास!
अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। 7 दिनों में ही फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है। भारत में फिल्म ने अब तक 95 करोड़ की कमाई कर ली है। जबकि ओवरसीज में भी फिल्म अब तक 14.59 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
कोई शक नहीं कि यह शानदार आंकड़ा है। बता दें, यह अक्षय कुमार की लगातार पांचवीं सुपरहिट फिल्म रही। एक हफ्ता के आंकड़ों पर नजर डालें तो कहीं भी कमजोर नहीं पड़ी है। अपने कंटेंट की वजह से फिल्म को काफी वाहवाही मिली।

वहीं, 2017 की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म प्रॉफिट कमाने के मामले में भी काफी आगे चल रही है। टॉयलेट एक प्रेम कथा महज 18 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म ताबड़तोड़ प्रॉफिट कमा रही है।
Recommended Video

Toilet Ek Prem Katha FIRST WEEKEND COLLECTION | Akshay Kumar | Bhumi Pednekar | FilmiBeat
यहां जानें टॉयलेट एक प्रेम कथा का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications











