BOX OFFICE: 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' का दूसरा वीकेंड.. तगड़ा कलेक्शन!

अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा ने दूसरे वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की है। यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल।

By Neeti

अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा तो जैसे बॉक्स ऑफिस पर रूकने का नाम ही नहीं ले रही। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड भी धमाकेदार कलेक्शन के साथ बता दिया है कि अभी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त। दूसरे वीकेंड फिल्म ने लगभग 20 करोड़ का बिजनेस किया है।

11 साल.. और टॉप 7 में शामिल अक्षय कुमार.. पहली बार.. जबरदस्त!

शुक्रवार को 4 करोड़, शनिवार 6.75 करोड़ और रविवार को 8.25 करोड़। कोई शक नहीं कि यह शानदार आंकड़ा है। बता दें, यह अक्षय कुमार की लगातार पांचवीं सुपरहिट फिल्म रही। 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कहीं भी कमजोर नहीं पड़ी है। अपने कंटेंट की वजह से फिल्म को काफी वाहवाही मिली।

toilet ek prem katha

वहीं, 2017 की छठी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म प्रॉफिट कमाने के मामले में भी काफी आगे चल रही है। टॉयलेट एक प्रेम कथा महज 18 करोड़ के बजट पर तैयार हुई है। लिहाजा, फिल्म ताबड़तोड़ प्रॉफिट कमा रही है।

यहां जानें टॉयलेट एक प्रेम कथा का 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस हाल-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X