BOX OFFICE: 'सुल्तान' के लिए आज है 'खास' दिन.. सलमान खान का दमदार RECORD
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर तो करार हो ही चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के साथ सलमान खान ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। कोई शक नहीं कि सलमान इस सफलता से बहुत खुश होंगे। लेकिन बता दें, फिल्म के लिए आज का दिन काफी खास है।
ALERT: शानदार सीक्वल फिल्म.. सलमान खान का होगा धमाका..
सुल्तान अब तक बॉक्स ऑफिस पर 299.74 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लिहाजा, अपने पांचवें हफ्ते में फिल्म 300 करोड़ कल्ब में एंट्री ले सकती है। कोई शक नहीं कि सोमवार की कमाई के बाद फिल्म 300 करोड़ कल्ब में पहुंच जाएगी।
इसके साथ ही सलमान खान बॉलीवुड के एकमात्र एक्टर हो जाएंगे, जिनकी दो फिल्मों ने लगातार 300 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले सिर्फ आमिर खान की फिल्म पीके और सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान इस कल्ब में शामिल हैं।
यहां जानें सलमान खान की टॉप बॉक्स ऑफिस हिट फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications


