TJMM Box Office Collection- तू झूठी मैं मक्कार का धमाका, कर डाला इतने करोड़ का कलेक्शन!

तू झूठी मैं मक्कार.. रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की धमाकेदार फिल्म इस वक्त खबरों का हिस्सा है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म शानदार कलेक्शन करेगी और इसका पहला पड़ाव पार हो चुका है। जी हां, खबरें हैं कि इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और इसके नेट को पार कर लिया है। गौरतलब है कि फिल्म ने रिलीज होकर कमाल कर दिया था और लोगों को काफी पसंद आई थी। ऐसा कहा जाता है कि रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर एक दूसरे के साथ कमाल के लगते हैं।
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 11 दिनों में यह उपलब्धि हासिल की है। भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह रणबीर और श्रद्धा दोनों की छठी फिल्म है।
इस ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने रविवार को ट्वीट किया, "तू झूठी मैं मक्कार ने 100 करोड़ क्लब में प्रवेश कर लिया है। यह रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की छठी 100 करोड़ रुपये की फिल्म भी है।
क्या आप जानते हैं कि उनके अन्य पाँच कौन से हैं?" वर्कफ्रंट पर रणबीर कपूर इस साल कुछ धमाकेदार प्रोजेक्ट्स करने वाले हैं और देखना ये है कि इसका आधिकारिक ऐलान कब होता है।
बता दें कि सौरव गांगुली बायोपिक को लेकर खबर आई थी कि फिल्म में रणबीर लीड रोल निभाने नजर आने वाले हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि वो भी काफी खुश हैँ। इसके पहले भी रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक की थी और काफी पसंद किए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











