IPL 2024 के बीच हर दिन 17 करोड़ की कमाई कर रही ये फ़िल्म, 5 दिन के अंदर 100 करोड़ का छुआ आंकड़ा

Tillu square

इस वक्त हर जगह आईपीएल 2024 का शोर मच रहा है। इस बात का असर फिल्मों पर भी देखने को मिलेगा। आईपीएल सीजन में कुछ ही ऐसी फिल्में है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। लेकिन अब साउथ की एक ऐसी फिल्म है जिसने आईपीएल 2024 को भी पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं टिल्लू स्क्वायर (टिल्लू 2) की। टिल्लू स्क्वायर साल 2022 में रिलीज हुई हिट कॉमेडी फिल्म डीजे टिल्लू का सीक्वल बताई जा रही है। आईपीएल 2024 के सीजन में टिल्लू स्क्वायर में पांच ही दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यहां तक की कमाई के सारे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

इस फिल्म ने 5 दिन के अंदर ही 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। खबरों के अनुसार रिलीज होने के सिर्फ पांच दिनों के अंदर इसने 85 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली। जल्दी ही यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। टिल्लू स्क्वायर फ़िल्म में सिद्दू जोन्नालगड्डा के अलावा अनुपमा परमेश्वरन भी नज़र अ रही हैं। यह फिल्म कई बार डिले हुई और फिर 29 मार्च को रिलीज की गई।

डीजे टिल्लू को साल 2022 में रिलीज किया गया था और दर्शकों का इसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसी के चलते इस फिल्म का सीक्वल बनाने की प्लानिंग की गई। इस फिल्म के कारण सिद्धू को अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल हुई और उनकी कॉमिक टाइमिंग को भी काफी पसंद किया गया। अब देखना यह होगा कि इस फिल्म के सीक्वल के कमाई का आंकड़ा कहां तक पहुंचता है।

Read more about: tillu square box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X