BULLDOZER बन गए हैं सलमान खान....2018 में 350 करोड़ में दनदनाते हुए घुसा टाईगर
टाईगर ज़िंदा है का कहर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रहा है। साल के पहले ही दिन, जहां टाईगर 250 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुका वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 9 ही दिनों 300 करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर ली थी। वहीं अब माना जा रहा है सोमवार को ये आंकड़ा लगभग 350 करोड़ छू लेगा।
9 दिनों में अब तक फिल्म ने कुल 312 करोड़ की कमाई कर ली है। जहां, भारत में फिल्म ने 232 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं विदेशों में फिल्म ने लगभग 80 करोड़ कमा लिए है।

रविवार के आंकड़ों का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। माना जा रहा है कि फिल्म धमाकेदार बढ़त दिखाएगी। वहीं ये सिलसिला सोमवार को भी नहीं रूकेगा।
रिलीज़ डेट के लिहाज़ से टाईगर ज़िंदा है बेहतरीन रही। एक तरफ जहां फिल्म को 22 तारीख से चार दिन का वीकेंड मिला। वहीं दूसरे हफ्ते भी फिल्म को चार दिन का वीकेंड मिल गया।
देखिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर -


Click it and Unblock the Notifications