BOX OFFICE: 'बाहुबली 2' का धमाकेदार रिकॉर्ड.. तोड़ेंगे 'टाईगर' सलमान खान!
सलमान खान की ट्यूबलाइट भले ही फ्लॉप रही थी। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म टाईगर जिंदा है से बॉक्स ऑफिस को काफी उम्मीदें हैं। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म धमाकेदार ओपनिंग देगी।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म पहले वीकेंड तक ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी। लेकिन क्या सलमान खान की यह फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी! यह देखना दिलचस्प होगा। बता दें, बाहुबली 2 ने पहले वीकेंड पर ही 128 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था।

लेकिन टाईगर जिंदा है के क्रेज को देखते हुए इस धमाका की उम्मीद की जा सकती है। टाईगर फुल एक्शन फिल्म है.. लिहाजा, सलमान के दबंग एक्शन अवतार को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र हैं।
Recommended Video

Salman Khan's Tiger Zinda Hai comes with a BIG TWIST; Find out here | FilmiBeat
बहरहाल, यहां जानें 2017 की सबसे बड़ी वीकेंड देने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications