BOX OFFICE: 'टाईगर जिंदा है' तीसरा हफ्ता.. शानदार.. ताबड़तोड़ मुनाफा!
आखिरकार टाईगर सलमान खान की नंबर वन फिल्म बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हां, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म टाईगर जिंदा है ने अब तक 318 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बाहुबली 2 और दंगल के बाद तीसरी सबसे तेज 300 करोड़ी फिल्म है।
टाईगर जिंदा है ने तीसरे हफ्ते में सलमान खान की सुल्तान को भी पीछे कर दिया है। और अब बन गई है सलमान खान की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म। कोई शक नहीं कि इस वीकेंड फिल्म बजरंगी भाईजान को भी पीछे कर टॉप पर आ जाएगी।

खास बात है कि फिलहाल दो हफ्तों तक टाईगर जिंदा है के सामने कोई भी बड़ी फिल्म नहीं है। सीधे अब 25 जनवरी को अक्षय कुमार की पैडमैन रिलीज होगी.. जब टाईगर की गति धीमी होगी। लेकिन तब तक फिल्म धमाकेदार कमाई कर चुकी होगी।
यहां जानें टाईगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications