BOX OFFICE: नीचे सरक आई 'टाईगर जिंदा है'.. ये रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल!
टाईगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरा हफ्ता शुरु कर दिया है। लेकिन बता दें, फिल्म के कलेक्शन में अचानक बड़ी गिरावट आई है। सोमवार को फिल्म ने 2.72 करोड़ की कमाई की.. जबकि मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 2 करोड़ के आसपास रहा।
अक्षय कुमार की 'पैडमैन'.. तोड़ेगी शाहरुख का यह BOX OFFICE रिकॉर्ड!
हालांकि फिल्म के पास फिलहाल कमाने के लिए लगभग 13 दिनों का और समय है। कोई शक नहीं कि टाईगर बजरंगी भाईजान को पीछे कर सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। लेकिन बता दें, फिल्म के लिए पीके और दंगल को पीछे करना अब लगभग नामुमकिन है।

जी हां, काफी आसार थे कि टाईगर जिंदा है पीके की कमाई को पीछे कर देगी। लेकिन तीसरे हफ्ते की शुरुआत के बाद यह थोड़ा मुश्किल हो चुका है। ट्रेड पंडितों की मानें तो टाईगर जिंदा है ज्यादा से ज्यादा 330-332 करोड़ की कमाई कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications