BOX OFFICE: 'धूम 3' के धमाकेदार रिकॉर्ड को तोड़कर.. 'टाईगर जिंदा है' बनी No.1
Recommended Video

टाईगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 14 दिन पूरे कर लिये हैं। फिल्म 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तो बन ही चुकी है.. साथ ही यह कैटरीना कैफ के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी साबित हुई है। जी हां, टाईगर ने आमिर खान की धूम 3 को पीछे कर दिया है।
Interview: टाईगर जिंदा है के बाद मेरी ज़िंदगी बदल गई है- परेश पाहुज़ा
सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म ने अब तक 285 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि फिल्म के पास अभी भी कमाने के लिए कम से कम 18 दिन हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स तोड़ देगी।

बहरहाल, टाईगर में कैटरीना कैफ की भी जमकर तारीफ की गई है। एक्ट्रेस की एक्शन सीन्स को काफी सराहा गया है। वहीं, अब यह कमाई के मामले में भी कैटरीना की नंबर वन फिल्म बन चुकी है।
यहां जानें कैटरीना कैफ की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications