सलमान ने कर दिया PROOF: हम केवल खड़े होंगे और फिल्म 350 करोड़ कमा लेगी!
सलमान खान बॉलीवुड के उन चंद एक्टर्स में से हैं जिनकी किस्मत काफी ज़्यादा शानदार है। वरना कहां, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और इरफान खान जैसे स्टार अब जाकर अपनी कामयाबी चख रहे हैं तो विक्की कौशल जैसे एक्टर अभी भी स्ट्रगल ही कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सलमान खान और वरूण धवन जैसे स्टार्स हैं जो बिना कुछ किए 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ कमा ले जाते हैं और अब जो टाईगर ज़िंदा है ने किया है वो आपके होश उड़ा देगा।

माना गया कि 2017 हिंदी सिनेमा के लिए कंटेंट का साल था जहां न्यूटन, तुम्हारी सुलू और हिंदी मीडियम जैसी फिल्मों ने झंडा गाड़ा। वहीं पिछले कुछ सालों में भी बॉलीवुड का स्वाद मिला है और फैन्स को कंटेंट वाली फिल्में पसंद आती है।
इसका सुबूत ये था कि बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल तीन नाम कंटेंट के बल पर थे। दंगल, पीके और बजरंगी भाईजान। इन तीनों फिल्मों ने 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की और बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल थीं।
लेकिन अब टाईगर ज़िंदा है इन सबकी कमाई को पछाड़ चुकी है। और ये वाकई कई स्तर पर दुखद है। खैर, हम आपको याद दिलातें हैं वो अजीबो गरीब फिल्में जिन्होंने 100 करोड़ क्लब में बिना कंटेंट के जगह बनाई थी -


Click it and Unblock the Notifications











