BOX OFFICE पर चौथे हफ्ते फिर दहाड़ा टाईगर....45 प्रतिशत बढ़ी कमाई...करोड़ों में खेले सलमान
सलमान खान की टाईगर ज़िंदा है की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर तीन फिल्में रिलीज़ हुईं लेकिन सलमान की टाईगर ज़िंदा है तीनों से ज़्यादा कमा रही है।
जहां शुक्रवार को सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ करोड़ की कमाई की वहीं शनिवार की इसमें 45 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने ढाई करोड़ की कमाई की है। रविवार के आंकड़ों में लगभग 3 करोड़ के करीब माने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी तरफ, 1 करोड़ के अंदर ओपनिंग करने वाली तीनों फिल्में - कालाकांदी, मुक्केबाज़ और 1921 में कोई इज़ाफा नहीं दिखा। दो दिनों में 1921 ने 3 करोड़ के लगभग, कालाकांदी ने सवा करोड़ और मुक्काबाज़ ने सवा दो करोड़ की कमाई की।
टाईगर ज़िंदा है ने ताबड़तोड़ प्रॉफिट कमाना शुरू कर दिया है। देखना है कि फिल्म की कमाई कितने पर रूकती है और फिल्म आखिकार कितना प्रॉफिट कमाती है।
2017 के अंत तक तो सलमान काफी पीछे चल रहे थे। देखिए 2017 में सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications