BOX OFFICE: 'टाईगर जिंदा है' का शानदार सफर.. ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी!
Recommended Video

Salman Khan's Tiger Zinda Hai crosses 300 crore Box Office collection | FilmiBeat
टाईगर जिंदा है ने दूसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस धमाका जारी रखा है। फिल्म ने क्रिसमस के बाद भी धमाकेदार कमाई की है। जी हां, आठवें दिन फिल्म ने लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन किया है।
एक हफ्ता पूरा होते ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। कोई शक नहीं कि सलमान खान- कैटरीना कैफ की यह एक्शन फिल्म पूरे भारत को पसंद आ रही है। साथ ही ओवरसीज में भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 350 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी। बाहुबली 2 को अलग रखें तो.. यह अभी ही इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
यहां जानें टाईगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications