BOX OFFICE: 'टाईगर जिंदा है' का पांचवा दिन.. जबरदस्त कलेक्शन.. धमाका जारी!
Recommended Video

टाईगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस काफी जबरदस्त चल रहा है। फिल्म ने चार दिनों में जहां 10 से ज्यादा रिकॉर्ड्स तोड़े.. वहीं पांचवे दिन यानि की क्रिसमस के बाद भी धमाकेदार कमाई की है। जी हां, फिल्म ने मंगलवार को 21.20 करोड़ का कलेक्शन किया है।
कोई शक नहीं कि सलमान खान- कैटरीना कैफ की यह एक्शन फिल्म पूरे भारत को पसंद आ रही है। साथ ही ओवरसीज में भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी।

साफ है कि यह इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। बता दें, इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म अब तक रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन (206 करोड़) ही है.. जो कि अक्टूबर में रिलीज हुई थी। टाईगर और दो दिनों में ही यह आंकड़ा पार कर जाएगी।
यहां जानें किन किन रिकॉर्ड्स को टाईगर जिंदा है ने तोड़ दिया-


Click it and Unblock the Notifications