BOX OFFICE: 'टाईगर जिंदा है' का चौथा दिन.. ताबड़तोड़ कमाई.. टूटे रिकॉर्ड!
Recommended Video

Tiger Zinda Hai Day 4 Box Office Collection: Salman Khan Breaks Baahubali 2 Record | FilmiBeat
टाईगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस काफी जबरदस्त चल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में जहां बैक टू बैक कई रिकॉर्ड तोड़े.. वहीं चौथे दिन यानि की क्रिसमस पर भी धमाकेदार कमाई की है। जी हां, फिल्म ने क्रिसमस पर भी 36.54 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
कोई शक नहीं कि सलमान खान- कैटरीना कैफ की यह एक्शन फिल्म पूरे भारत को पसंद आ रही है। साथ ही ओवरसीज में भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी।

साफ है कि यह इस साल अब तक की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी। बता दें, इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म अब तक रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन (206 करोड़) ही है.. जो कि अक्टूबर में रिलीज हुई थी।
यहां जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications